इटारसी : खबर आ रही है कि नगर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है और विधानसभा अध्य्क्ष, नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है l प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नगरपालिका के सामने मटके फोड़े l 

            प्रभारी सी एम ओ दीक्षित को महिला काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने की चूड़ी भेंट की l बतादें कि इन दिनों भीषण गर्मी में शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है l  नगर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं  हो पा रही है l