होशंगाबाद : हादसों का पर्याय बन चुके एनएच ६९ पर रसूलिया क्षेत्र में एसपीएम गेट नंबर ४ के सामने फिर एक दुर्घटना घटी है जहाँ एक बेलगाम डम्पर ने एक कार को टक्कर मार दी है l इस एक्सीडेंट के कारण 3 से ४ गाड़ियाँ आपस में भीड़ गई l 

              दुर्घटना से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने डम्पर में तोड़फोड़ की और इस वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई l आसपास के रहवासियों ने जाम लगाकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की l खबर लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया और मामले को शांत किया l