बेंगलुरु : दक्षिण भारत में पिछले कुछ समय से बुद्धिजीवियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं l इसी तारतम्य में एक और बुद्धिजीवी को मारने की साजिश का खुलासा हुआ है l  कर्नाटक में प्रोफेसर के. एस. भगवान को मारने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है l 

          आपको बता दें कि प्रोफेसर के. एस. भगवान को मारने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 2 चार लोगों को गिरफ्तार किया है l  पुलिस ने सुजीत कुमार, अमित हेगवाकर, मनोहर और अमोल काले को इस आरोप में गिरफ्तार किया है l