होशंगाबाद :  म.प्र. शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा कौशल एवं रोजगार पंचायत के अंतर्गत होशंगाबाद जिले में 31 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शासकीय आईटीआई परिसर होशंगाबाद में आयोजित होगा।

               मेले के समन्वयकर्ता आईटीआई होशंगाबाद के प्राचार्य श्री सुनील कुमार बडिये ने बताया कि मेले में पांचवी कक्षा से ऊपर सभी प्रकार के योग्यताधारी भाग ले सकते हैं। भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेज एवं सभी दस्तावेजों की दो दो छायाप्रतियों, फोटोग्राफ एवं आधार कार्ड के साथ रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

             आवेदक पोर्टल पर अपना पंजीयन भी करा सकते हैं तथा 31 मई को रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ ले सकते हैं। मेले में सीजी पावर, जेबीएम ऑटो, वर्धमान यार्न, एजिस, व्हीई कमर्शियल, एनएमएस एंटरप्राइज, लक्ष्य, यूरेका फोब्र्स आदि नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिये सम्मिलित होगी। प्राचार्य आईटीआई ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ लेने की अपील की है।