इटारसी : हादसों का पर्याय बन चुके एनएच ६९ पर इटारसी के खेड़ा क्षेत्र में फिर एक हादसे की खबर आ रही है l जानकारी के अनुसार एक स्कूटी सवार दंपत्ति को ट्राले ने टक्कर मार दी है जिसमे एक महिला की मौत की खबर है l 

           जानकारी के मुताबिक रेलवे में गार्ड के पद पर पदस्थ बदामीलाल अहिरवार अपनी पत्नी सुनीता अहिरवार के साथ स्कूटी से जा रहे थे तभी एक ट्राले ने उनको टक्कर मार दी है जिसमे सुनीता अहिरवार की मौत हो गई है l