म.प्र. सहित पूरे देश में राठौर समाज बेटियों की घटती संख्या के चलते बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ अभियान सामाजिक स्तर पर एक वर्ष से चला रहा है, जिसमें वर्ष २०१६ में सौ से अधिक नन्ही परी और उसके माता-पिता का सम्मान किया गया है। वर्ष २०१७ का शुभारंभ भी प्रदेश में पांच अलग अलग जगह नन्ही परियों और उनके माता-पिता का अभिनंदन कर नववर्ष मनाया गया। राठौर समाज में इस अभियान को उत्प्रेरित करने वाले श्री आर.एन. राठौर के नेतृत्व में श्री राठौर निवासी पोलाय का तलेन मे शिव नारायन काका के लाडली श्री मती टिना शिवम राठौर पचोर तहसील जिला राजगढं के घर जन्मी नन्ही परी और उसके माता पिता का उनके घर जाकर स्वागत किया गया। सम्मान करने जयराम सम्भाग मंत्री सिध्दु राठौर राजगढं जिला अध्यक्ष सजंय राठौर जिला महामंत्री बन्टी राठौर ईकलेरा , सचीन राठौर ईकलेरा उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री आर.एन. राठौर ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर सौ नन्ही परियों का नन्ही परी उत्सव राठौर समाज मनायेगा।