होशंगाबाद : विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर नशामुक्ति का संदेश देने के लिये जिला स्तर पर नशामुक्ति मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाईकर ने बताया कि मानव श्रृंखला का निर्माण सतरस्ता चौक पर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के लिये गायत्री शक्तिपीठ होशंगाबाद के प्रचार रथ के माध्यम से नगर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारीगण, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहेंगे। श्रीमती वाईकर ने शहर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नशामुक्ति के लिये बनाई जा रही मानव श्रृंखला का हिस्सा बनें।