भोपाल : आम आदमी पार्टी के अनिश्चितकालीन अनशन का चौंथा दिन है। अनशनकारियों की शारीरिक हालत लगातार बिग​ड़ती जा रही है। दूसरी तरफ इस सरकार की असंवेदनशीलता का पता इसी बात से चलता है कि अब तक कोई डॉक्टर अनशनकारियों की जांच के लिए भी नहीं भेजा गया है। उलटे प्रशासनिक दबाव बनाकर अनशन तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अनशनकारियों के हौसले बुलंद हैं और उनके समर्थन में लगातार प्रदेश भर से समर्थक आ रहे हैं। अनशनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।


मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश