इटारसी : नगर के अशासकीय अग्रवाल पब्लिक स्कूल की मनमानी और आर टी ई के नियमों का उल्लंघन के चलते पीड़ित पालक दशरथ चौधरी ने एसपी होशंगाबाद से गुहार लगाईं है और इस बाबत स्कूल के फीस रजिस्टर और उपस्थिति पंजी को जब्त कर पुनरावलोकन करने का निवेदन किया है l
दरअसल मामला पिछले एक साल से भी अधिक समय से चल रहा है और कई शिकायतों एवं जांचों से गुजर चुका है l पीड़ित पालक दशरथ चौधरी के अनुसार उनके दो बच्चे इटारसी स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में आर टी ई के तहत प्रवेशित थे l उसके बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की फीस की बार बार मांग की गई l इसकी शिकायत पालक दशरथ चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों तक की परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई l इस सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी ने एसपी को पत्र जारी करते हुए मामले में संज्ञान लेने की बात कही थी इसी के चलते अब तक मामला जांच के कई दौरों से गुजर चुका है l अब शिकायतकर्ता ने सीधे तौर पर पुलिस अधीक्षक महोदय से तथाकथित निजी विधालय के फीस रजिस्टर एवं उपस्थिति रजिस्टर को जब्त करने की मांग की है l
पालक दशरथ चौधरी ने अपने आवेदन में कहा है कि अग्रवाल पब्लिक स्कूल के फीस रजिस्टर और उपस्थिति पंजी को जब्त कर निष्पक्ष जाँच की जाए और मेरे बच्चों को न्याय दिलाया जाये l उन्होंने अपने आवेदन में पूर्व में की गई समस्त शिकायतों का भी उल्लेख किया है l