रेहटी-  मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नगर पंचायत रेहटी में सोमवार को वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों द्वारा नगर परिषद में जमकर हंगामा किया और महिला और पुरुष वहीं पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की l लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों को नहीं दिया जा रहा है अपात्र लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में ज्यादा है l
   
        वार्ड क्रमांक 3 के ग्रह वासियों ने यह भी कहा कि हमारे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म कई बार भर के दे दिए जा चुके हैं लेकिन हम लोगों का नाम सूची से अभी तक गायब है l नगर पंचायत द्वारा हम गरीब लोगों से भेदभाव किया जा रहा है l इसके अलावा भी कई आरोप वार्ड क्रमांक 3 के रहवासियों द्वारा लगाया गया । हंगामा लगभग 1 घंटे चला लेकिन नगर पंचायत सीएमओ भी नगर पंचायत में मौजूद नहीं थे l वार्ड वासियों द्वारा आवेदन देकर यह कहा गया है किअगर सात रोज में हमारा नाम प्रधानमंत्री आवास में नहीं आता है तो हमारे द्वारा आंदोलन किया जाएगा।