होशंगाबाद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे बच्चों के ह्मदय संबंधी बीमारी के उपचार के लिये मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना बनाई है। इस योजना से 0 से लेकर 16 वर्ष तक के उन बच्चों के ह्मदय का उपचार किया जाता है जो गंभीर ह्मदय रोग से पीडित होते हैं।
ढाई वर्षीय चिराग चौरे का हुआ उपचार -
होशंगाबाद के ग्राम तारारोड़ा के ढाई वर्षीय चिराग चौरे उन बच्चों में शामिल था जो गंभीर रूप से ह्मदय रोग से पीडित है। चिराग के दिल में जन्म से ही छेद था। जन्म के समय से ही लगातार चिराग की तबीयत खराब रहती थी हर हफ्ते चिराग के पिता संजय चौरे एवं माता रेशम चौरे को उसे दिखाने के लिये इटारसी अस्पताल ले जाना पड़ता था। फिर एक दिन चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार कराने की सलाह दी। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उन्हें चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल रेफर किया।
उपचार के लिए १ लाख ५० हजार रूपये हुए स्वीकृत -
मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना से चिराग के दिल के आपरेशन के लिये 1लाख 50हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। प्राप्त राशि से चिराग के ह्मदय का आपरेशन चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में किया गया। आपरेशन के पश्चात चिराग अब सामान्य बच्चों की तरह खेलता कूदता है और अब बातें भी करने लगा है। उनके पिता संजय चौरे बताते हैं कि चिराग को बचपन से ही ह्मदय संबंधी दिक्कतों का सामना करना पडा। इस वजह से बचपन से ही उसे हमेशा सर्दी बनी रहती थी। वह आम बच्चों की तरह खेलता कूदता भी नहीं था और बात भी नहीं करता था। अब चिराग ठीक हो गया है और सभी बच्चों के साथ बात करता है और खेलता भी है। श्री संजय चौरे बताते है कि उनकी नियमित आमदनी का कोई जरिया नहीं है। जब उन्हें पता चला कि चिराग के ह्मदय में छेद है तो वे काफी डर गए थे और उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि चिराग के ह्मदय का आपरेशन वे कहां कराएंगे और इसके लिये पैसे कहां से आएंगे।
ऐसे समय में मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना से चिराग के ह्मदय के आपरेशन के लिये 1लाख 50हजार रुपये स्वीकृत हुए। चिराग की दादी श्रीमती राजेश्वरी चौरे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करती हैं कि उनकी बनाई इस योजना से चिराग के ह्मदय के आपरेशन के लिये राशि स्वीकृत हुई। यदि इस योजना से राशि स्वीकृत नहीं होती तो वे कभी भी चिराग के ह्मदय का आपरेशन नहीं करा पाते।