बेगमगंज:  गत दिवस पुलिस ने नगर के श्याम नगर स्थित वसुंधरा कालोनी के पास से मुखबिर की सूचना पर सरकारी गेंहू वाले एक ट्रक एवं दो ट्रैक्टर व ट्राली पकड़ कर जप्त की थी । फिर तीन दिन तक थाने में खड़ी रखने के बाद चुपचाप से छोड़े जाने का मामला चर्चाओं में है । लोगों ने पुलिस पर लेनदेन के आरोप लगाते हुए मामले की आईजी से जांच कराए जाने की मांग की है ।

            सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 4-5 दिन पहले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरकारी गेंहू परिवहन में लगे ट्रक क्र. एमपी 09 एचएफ 4581 एवं दो ट्रैक्टर -ट्रॉली को चोरी से सरकारी 120 बोरे गेंहू बेंचे जाने के आरोप में पकड़ कर थाना प्रांगण में जब्त कर खड़े कर दिए थे । तब पुलिस कार्रवाई से नगर सहित क्षेत्र में हंगामा हुआ था। लगातार चार दिन तक खड़े रहने के बाद एकाएक रात में तीनों वाहनों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया ।

          प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक से गेंहू खाली करके उक्त ट्रॉलीयों में भर-भर के एक गल्ला व्यापारी के यहां खाली किया गया था । पुलिस के आने के बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया था और पुलिस तीनों वाहनों सहित गल्ला व्यापारी को अपने साथ थाने ले आई थी ।

         जानकारी के अनुसार विवेचना अधिकारी एएसआई अरविंद पांडे ने मामला जांच में होने का कहकर बाद में पूरी जानकारी देने की बात की थी l लेकिन अचानक तों-रात मामले में सेटिंग होने के बाद चुपके से ट्रक एवं दोनों ट्रेक्टर छोड़ने से नगर में पुलिस के खिलाफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है l बताया जा रहा है पुलिस ने व्यापारी एवं वाहन मालिकों से मोटी रकम लेकर मामले को दबा दिया ।
इस सम्बंध में जब बार -बार तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद भार्गव से पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला । इधर गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों द्वारा आईजी होशंगाबाद रेंज से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है ।