रेहटी -प्रदेशवासियों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाकर खुशहाल बनाना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए दिनरात चिंतन चलता रहता है।नित नवीन जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण कर उनका कुशल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है । उक्त उद्गार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी तहसील के ग्राम माथनी, भड़कुल, बोरदी,बोरी मे आयोजित विकास यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम मे व्यक्त किए।
 
        मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियाँ खुश रहेंगी तो प्रदेश खुश रहेगा। महिला सशक्तिकरण के प्रयास निरन्तर जारी हैं,स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय ध्येय रखकर कार्य किया जा रहा है।
 
       मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण विधानसभा मे नर्मदा जल हर घर पहुँचाया गया है अब हर खेत को सिंचित करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सभी पात्र लोगों को रहने की जमीन का पट्टा देकर पक्का मकान बनाया जाएगा।वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर जगह अपने भाषण मैं क्रागेस को कोसते नजर आऐ । मुख्यमंत्री जनसवाद काय्रकम मैं अपेक्षाकृत भीड़ नही जुट पाई । बोरी मैं जनसवाद काय्रकम करने के बाद मुख्यमंत्री कार से देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गऐ ।
 
       इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये। कार्यक्रम मे जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह, वनविकास निगमाध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, अपेक्स बैंक प्रशासक रमाकांत भार्गव ,जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा, लघु वनोजप सघं के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, पिछड़ा आयोग के सदस्य आशाराम यादव मीना राजेंद्र पटेल ,जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर तरुण कुमार पिथोडे, एसपी राजेश सिंह चंदेल ,अन्य शासकीय सेवक तथा बडी संख्या मे स्थानीयजन उपस्थित थे।