भोपाल : खबर आ रही है कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के रिट पिटीशन क्रमांक ७९३३/२०१८ के पालन में दि.२६/०५/२०१८ को होने वाली पटवारी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
बतादें कि पटवारी भर्ती परीक्षा २०१७ के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परिक्षण दिनाकं २६ मई २०१८ नियत की गई थी l माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट पिटीशन ७९३३/२०१८ में पटवारी नियुक्ति स्थगित किये जाने के कारण दिनाकं २६ मई २०१८ को आयोजित की जाने वाली दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही स्थगित की गई है l आगामी तिथि की सूचना प्रथक से देने की बात कही जा रही है l