पेण्ड्रा :- 72 घँटे तक लगातार स्केटिंग चलाने रिकॉर्ड बनाने एवं अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराने की दृढ़ इक्छा शक्ति को लेकर क्लास 9 th का एक छात्र इन दिनों मैदान में अपने कोच के साथ लगातार प्रेप्क्टिस कर रहा है, 31 मई को ये प्रतियोगिता कर्नाटक में आयोजित है जिसमें ये छात्र अपना प्रदर्शन करेगा l कोच के रूप में एक और द्रोणाचार्य तैयार कर रहा है आज इक अर्जुन जो उसके खुद के बनाये हुए रिकार्ड को तोड़ सके l 

          रोलर स्केट्स पहनकर मैदान में फर्राटा भरते यह बच्चे किसी नेक्स्ट वाले अकादमी में नहीं बल्कि पेंड्रा के एक छोटे से मैदान में अभ्यास कर रहे हैं यह मैदान भी कोई स्केटिंग के लिए बनाए स्पेशलिस्ट मैदान नहीं बल्कि बास्केटबॉल कोर्ट है l स्केटिंग का अभ्यास करते इन बच्चों की उम्र महज 5 वर्ष से 14 वर्ष तक की है इन्हीं में से एक बच्चा 31 मई को कर्नाटक के बेलगाम में होने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भाग लेगा l

 

बेलगाम जाने के लिए तैयार हो रहा है आज का अर्जुन -

         यह बच्चे रोज पेंड्रा के गुरुकुल मैदान में बास्केटबॉल के कांक्रीट कोर्ट में 3 से 4 घंटे का अभ्यास करते हैं इन्हें यहां वह सभी गुर सिखाए जा रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग के मास्टरों को आती है ऐसा नहीं है कि यह बच्चे कई सालों से अभ्यास कर रहे हो l सिर्फ गर्मी की छुट्टियों में इन्हें तैयार किया गया है इन्हीं में से एक बच्चा आर्यन उपाध्याय श्रेष्ठ है l पिछले कई महीनों के लगातार 4 से 5 घंटों के अभ्यास के बाद आर्यन अब वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयार है इसके ट्रेनर मनीष सिंह इन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप में तैयार करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे हैं आर्यन भी रोज सुबह और शाम घंटों सड़क पर और कोर्ट पर अभ्यास करते हैं l 

कोच मनीष सिंह द्रोणाचार्य की तरह तराश रहे है आर्यन को -

       बच्चों के साथ स्केटिंग पहन कर स्केटिंग करते यह उनके कोच है मनीष सिंह कोई भी कोई साधारण नहीं यह खुद लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विजेता रह चुके हैं लगातार 30 घंटे और 720 किलोमीटर लगातार स्केटिंग करने का रिकॉर्ड मनीष सिंह के नाम पर दर्ज है वह चाहते हैं कि उनका सिखाया हुआ छात्र ही उनका रिकॉर्ड तोड़े इसके लिए वह लगातार उसे तैयार कराने में जुटे हुए हैं कई घंटों के लगातार अभ्यास और प्रशिक्षण के बाद उन्हें लगता है कि उनका छात्र अब 72 घंटे की लगातार स्केटिंग के लिए तैयार हो चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मनीष सिंह और उनकी टीम कर्नाटक जाएगी उनका कहना है कि वहां 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे जो स्केटिंग के अलग-अलग क्षेत्रों के होंगे हालांकि शुरुआती दिनों में स्केटिंग सीखने के लिए मनीष सिंह को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग हरियाणा से लेकर दिल्ली उत्तराखंड में ली थी ब्राजील और अमेरिका के स्पेशलिस्ट को चो से भी उन्हें कोचिंग मिल चुकी है अब वह इसकी सारी बारीकियां अपने इन छात्रों में डालना चाहते हैं l