कोटा : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले कोटा में हुई छात्रा की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है l बालाघाट से उसके प्रेमी अशोक बहाने पिता ताराचंद बहाने थाना भरवेली जिला बालाघाट निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है l
दरअसल बुधवार की रात 9:00 बजे कोटा फिरंगी पारा में किराए के मकान में रहने वाली छात्रा तखतपुर नगोई निवासी रितु पिता भंवरी मानिकपुरी 22 वर्ष की लाश मिली थी उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसके मुंह में चुनरी ठुसी हुई थी पुलिस ने रात में कमरा सील कर दिया था और इस मामले की जांच हत्या मानकर शुरू कर दी थी l पुलिस को प्रारंभिक जांच में मृतिका का मोबाइल मिला था और वहां किसी युवक के आने जाने की सूचना मिली थी l घटना के दिन भी उक्त युवक वहां पहुंचा था l प्रारंभिक तौर पर उसकी तलाश करने बालाघाट पुलिस टीम को भेजा गया था जहां से पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए BSNL में ड्राइवर के रूप में कार्यरत अशोक वाहने पिता ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया है l
पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म -
छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी अशोक वाहने ने बताया कि एक मिस कॉल के जरिए रितु मानो मानिकपुरी से उसकी जान पहचान हुई थी उसके बाद लगातार दोनों का फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा l इसी बीच आरोपी कई बार बिलासपुर उससे उसके रूम पर मिलने आया और दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गया था l आरोपी पहले से शादीशुदा था उसने अपनी पत्नी को इस मामले की जानकारी दी थी और वह दोनों को साथ रखने की बात कहता था l घटना दिनांक को भी आरोपी मृतिका के कमरे आया था दोनों के बीच शादी करने की बात को लेकर विवाद गहराता चला गया मौका देखकर आरोपी ने मृतका के चुन्नी से पीछे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और चुनरी को उसके मुंह में ठूस कर वहां से फरार हो गया l घटना में फंस जाने की डर से आरोपी ने घटना का स्वरूप बदलते हुए मृतिका के कपड़े निकाल कर फेंक दिए और खरोंच के निशान बना दिए तकि यह बलात्कार की घटना लगे।