रायपुर : एक दिन पूर्व ही एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार एसडीओ आर पी दुबे को आज कोर्ट में पेश किया गया है l वन विभाग के एसडीओ आरपी दुबे को एसीबी की टीम ने गुरुवार को मैनपुर स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था l

यह है मामला -  

          बतादें कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रँगे हाथों गिरफ्तार किया था l जानकारी के अनुसार सहायक संचालक आर पी दुबे के विरुद्ध यशवंत साहू नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार क्षेत्र के ग्राम जांगड़ा में सडक का विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था,यशवंत साहू ने इसमें मुरुम और मिट्टी ढुलाई का कार्य किया था जिसके लिए उसे सत्रह लाख बहत्तर हजार का भुगतान होना था। सहायक संचालक इस भुगतान के एवज़ में तीन लाख रुपए रिश्वत माँग रहे थे ।