गरियाबंद : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रँगे हाथों गिरफ्तार किया है l जानकारी के अनुसार सहायक संचालक आर पी दुबे के विरुद्ध यशवंत साहू नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार क्षेत्र के ग्राम जांगड़ा में सडक का विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था,यशवंत साहू ने इसमें मुरुम और मिट्टी ढुलाई का कार्य किया था जिसके लिए उसे सत्रह लाख बहत्तर हजार का भुगतान होना था। सहायक संचालक इस भुगतान के एवज़ में तीन लाख रुपए रिश्वत माँग रहे थे।
यशवंत ने भुगतान के लिए उदंति सीतानदी टाइगर रिजर्व, मैनपुर के सहायक संचालक आरपी दुबे से सम्पर्क किया, तो उसने उपरोक्त राशि का भुगतान करने हेतु कुल 3 लाख रूपये रिश्वत की मांग की। 50,000 रू पहले ही वो ले चुके थे, शेष रिश्वत की राशि किश्तों में प्राप्त करने हेतु सहमति हुई थी। पहली किश्त 1,00,000 रू0 लेकर उसने यशवंत को अपने मैनपुर स्थित निवास में बुलाया । एसीबी की टीम प्रार्थी के साथ मैनपुर पहुंची । एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया है l