होशंगाबाद :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके चतुर्वेदी ने बताया कि रोशनी क्लीनिक का आयोजन प्रारंभ किया गया है जो 31 मई तक जारी रहेगा। रोशनी क्लीनिक का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर के फौजदार भवन में प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

              रोशनी क्लीनिक में समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बनखेडी, पिपरिया, सोहागपुर, बाबई, पचमढी, डोलरिया, सिवनीमालवा एवं सुखतवा तथा इटारसी अस्पताल से चिन्हांकित किए गए मरीजों का उपचार किया जाएगा। रोशनी क्लीनिक में समस्त हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं एवं सामान्य महिलाओं की जांच भी की जाएगी।

             क्लीनिक में ओरल कैंसर, बांझपन, गर्भाशय का कैंसर, ब्रोस्ट कैंसर, ऐनीमिया, हाईपरटेंशन आदि बीमारियों का इलाज जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से आशा संयोगिनी द्वारा चिन्हित हितग्राहियों को जिला चिकित्सालय होशंगाबाद लाया जाएगा। समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।