पिपरिया : नियमितीकरण और संविलियन की मांगों को लेकर रोजगार सहायक १५ मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं l हड़ताल के आठवे दिन रोजगार सहायकन ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया l पिपरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में हड़ताल का बुरा असर देखने को मिल रहा है l सभी कामकाज लगभग ठप्प पड़े हुए हैं l रोजगार सहायकों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएँगी तब तक हड़ताल चलती रहेगी l
पिपरिया : रोजगार सहायकों का अर्धनग्न प्रदर्शन