नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाने के लिए सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होने का समय आ गया है l कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने पर संजय सिंह ने कहा कि वहां कांग्रेस और जेडीएस ने मजबूती दिखाई जिसका असर है कि आज कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस मिलकर सरकार बना रहे हैं और उसका पूरा समर्थन आम आदमी पार्टी करेगी l
संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी किसी को भी सरकार चलाने नहीं देना चाहती. दिल्ली में हमें रोकने की लगातार कोशिशें की जाती हैं, बंगाल को चलने नहीं देना चाहती है l बीजेपी जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है l विधायकों की खरीद- फरोख्त करती है l अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अगर कर्नाटक जा रहे है तो 2019 के लिए यह शुभ संकेत हैं, सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं l
बतादें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होने जा रहे हैं l भावी सीएम कुमारस्वामी ने खुद अपने दिल्ली दौर पर केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें समारोह में आने का न्यौता दिया है l