होशंगाबाद :  नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने आज कमिश्नर कार्यालय परिसर में परिसर स्थित सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तथा कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। कमिश्नर श्री उमराव एवं कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में विश्वास रखते हैं।

               हम सभी प्रकार के आतंकवाद एवं हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। शपथ ग्रहण के दौरान कमिश्नर परिसर स्थित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।