ग्वालियर : खबर आ रही है कि दिल्ली सेड विशाखापत्तनम जा रही एपी एसी एक्सप्रेस के डिब्बे में अचानक आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक की सुझबुझ के चलते एक गंभीर हादसा होने से बच गया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एपी एसी एक्सप्रेस के बी-६ और बी-७ डिब्बे में आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के सभी रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गएहालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर अभी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
रेलवे स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एपी एसी एक्सप्रेस 22416 ग्वालियर से दिल्ली जा रही थी तभी सुबह १२ बजे पर जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, उसके इंजन में अचानक आग लग गई. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच चुके है।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन से धुएं का गुबार उठते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। जीआरपी ग्वालियर और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।