भोपाल : मध्यप्रदेश में ज्यो-ज्यों विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे चुनावी शह-मात का खेल जोर पकड़ता जा रहा है l इसी तारतम्य में खबर आ रही है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माने जा रहे विदिशा से भाजपा के करीब ५०० कार्यकर्ताओं ने भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है l 

          जानकारी के अनुसार विदिशा के भाजपा नेता संतोष कुशवाहा और सुहाष बोहत के साथ ५०० से अधिक भाजपा कार्यकर्त्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है l वहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया l