सागर: पति की छोड़ छुट्टी करके सहेली को पत्नी बनाने की ज़िद करने वाली महिला का मामला उजागर हुआ है l  वर्तमान दौर में समाज के बदलते परिवेश और मानवीय दृष्टिकोण के चलते नगर की एक 23 वर्षीय महिला ने अपने ही पिता को पुलिस से गुहार लगाने पर मजबूर कर दिया है l

        जी हां मसला थोड़ा अजीब है, अनूठी प्रेम कहानी का है जानना इसलिए जरूरी है कि आखिर ऐसी क्या बात होगी जिसके कारण एक 23 साल की शादीशुदा महिला खुद पति को छोड़कर अब नरसिंहपुर निवासी 19 वर्षीय करीबी सहेली से प्रेम प्रसंग के चलते उसे पत्नी बनाकर फिर से शादी करने पर उतारू है l

संस्कारों के सात फेरे तोड़कर सहेली से शादी करने की आखिर क्या वजह है? 

       माँ-बाप के भरोसे से शादी करने के बाद पति को छोड़कर मायके में रहने की जिद आखिर क्या वजह हो सकती है? आखिर क्यों खास सहेली को पत्नी बनाकर खुद पति बनना चाहती है यह महिला?
तमाम सवालों से तंग आकर अनचाही ज़िद की वजह से मजबूर पिता ने अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल होने से बचाने के लिए शनिवार को एक शिकायत एसपी विक्रम सिंह को सौपते हए मामले में जांच मांग की है l

      आपको बता दें कि महिला कुछ समय पूर्व पति को त्याग कर मायके में आकर रहने लगी थी l इसके बाद से युवती अपनी खास सहेली से घनिष्ठ संपर्क में है l मामले की जानकारी युवती के परिवार में मजबूर पिता को हुई तो उन्होंने उस खास सहेली से संपर्क किया l

     आश्चर्य की बात तो यह है कि सहेली को भी उसके साथ रहने में कोई एतराज़ नही है l शायद यही जानकर पिता सदमे में है l अब दोनो के बीच बने संबंध की वजह चाहे जो भी हो लेकिन युवती के पिता को एकतरफा एतराज है l पूरा के पूरा मामला उनकी समझ से परे है काफी कोशिश करने के बाद भी बेटी मानने को कतई तैयार नहीं है l और सहेली से शादी करने की नाजायज जिद पकड़े हुए है l उनका कहना है कि समाज मे उनकी प्रतिष्ठा खराब हो रही है, इसी कारण से उन्होंने पुलिस से मामले में जांच की मांग की है l