भदनपुर पहाड़ - मैहर तहसील के ग्राम पंचायत चौपड़ा में दीनदयाल वनान्यचल योजना के तहत हेल्थ कैम्प का आयोजन सरलानगर वन चौकी में किया गया जहाँ मुख्य रूप से वन परिक्षेत्र मैहर एस सी मिश्रा भदनपुर रेंज के डिप्टी रेंजर आर पी तिवारी सहित चौपड़ा ग्राम के ग्रामीण उपस्थित रहे जहाँ पर मैहर सीमेंट के डॉ अमित श्रीवास्तव ने लोगो का निशुल्क चेकअप किया डिप्पटी रेंजर तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषित लड़को की सूची तैयार करना लोगो को कुपोषण के बारे में बताना और साथ में उसे दूर करने के उपाया बताना जिससे भारतीय समाज की आने वाली पीढ़ी पोषित रहे इस आयोजन में ग्राम चौपड़ा से आठ बच्चो के कुपोषण की लिस्ट तैयार की गई है