इटारसी : खबर आ रही है कि इटारसी के चिकमंगलूर चौराहे पर कर्नाटक की जीत का जश्न मना रहे कॉंग्रेसियो ने नाथूराम गोडसे के चित्र पर कालिख पोती है l दरअसल इटारसी जयस्तम्भ चोक पर अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई जा रही थी और कोंग्रेसी चिकमंगलूर चौराहे पर कर्नाटक की जीत का जश्न मन रहे थे l दोनों तरफ से पटाखे फोड़े जा रहे थे l कोंग्रेस के नेताओ ने जयस्तम्भ चोक पहुंच कर नाथूराम गोडसे के चित्र पर कालिख पोती l इसके बाद कांग्रेसियों द्वारा जयस्तम्भ को जल से पवित्र भी किया गया।