कर्नाटक : येदुयुराप्पा की ढाई दिन की सरकार के जाने के बाद अब राज्यपाल ने कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्योता दिया है l कुमारस्वामी सोमवार को सीएम पद की शपथ लेंगे l २०१९ के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के खिलाफ गठबंधन बनाने में जुटी कांग्रेस ने इस मौके के लिए कई दलों के नेताओं को बुलाया है l
कांग्रेस ने कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में बीएसपी प्रमुख मायावती, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के सीएम केसीआर, आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू, डीएमके नेताओं, राजद नेताओं सहित आरएलडी नेता अजित सिंह को बुलावा भेजा है l
कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी के साथ हुई लड़ाई में वह सीएम पद पाने से कहीं बड़ा राजनीतिक संदेश देने में सफल रही है l फिलहाल कांग्रेस के सामने राज्यों में सत्ता पाने से बड़ा लक्ष्य 2019 का है l कांग्रेस चाहती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ गठबंधन का नेतृत्व करती हुई दिखे और इसके लिए वह राज्यों में कुर्बानी देने को भी तैयार है l इसलिए वह कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में किसी को भी नहीं छोड़ना चाहती है l शपथग्रहण समारोह में २०१९ के लिए विपक्षी एकता की झलक देखने को मिल सकती है l