होशंगाबाद :  म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 21 मई 2018 को सभी शासकीय कार्यालयों मे आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आम आदमी के कष्टों को उजागर कर आतंकवाद तथा हिंसा का मार्ग राष्ट्रीय हित के प्रति किस प्रकार हानिकारक है यह दर्शाना हैं।

              साथ ही युवाओं को आतंकवाद तथा हिंसा के मार्ग से दूर रखना इसका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रात: 11 बजे आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस समारोह में आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानवजाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने एवं मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई जाएगी।