रेहटी : नगर पंचायत सीएमओ आर डी शर्मा द्वारा रेहटी में अवैध बोर मशीन के द्वारा बोरिंग कराए जा रहे हैं, जबकि सीहोर कलेक्टर द्वारा बोरिंग पर पूरे सीहोर जिले में पाबंदी है l लेकिन रेहटी नगर पंचायत सीएमओ आर डी शर्मा द्वारा खुलेआम अवैध बोर रेहटी के वार्ड क्रमांक 13 में कराया जा रहा है l रेहटी नगर पंचायत सीएमओ आर डी शर्मा से जब बात हुई तो उनका कहना है कि मुझे तहसीलदार साहब द्वारा परमिशन दी गई है लेकिन तहसीलदार राजेंद्र जैन जी का कहना है कि मेरे द्वारा कोई स्वीकृति इस बोर के लिए नहीं दी गई।
क्या कलेक्टर महोदय से बड़े हैं रेहटो नगर पंचायत सीएमओ -
वार्ड क्रमांक 13 में एक बोरिंग मशीन द्वारा हनुमान मंदिर के पीछे अवैध बोर किया जा रहा था जिसकी शिकायत पत्रकार द्वारा की गई तो उनका कहना है कि रेहटी में पेयजल की समस्या को देखते हुए हम यह बोर करवा रहे हैं जबकि उसी बोर के पाके 3 फीट पास में एक हेड पंप लगा हुआ है फिर उसी के पास बोर किया जाना कहां तक उचित है जबकि कलेक्टर साहब सीहोर द्वारा आदेश किया गया है कि बोर ना हो फिर नगर पंचायत सीएमओ आर डी शर्मा द्वारा कलेक्टर के आदेश की अवहेलना क्यों की जा रही है यह समझ से परे है समाचार लिखे जाने तक लगभग 30 से 40 फीट बोर बोरिंग मशीन द्वारा किया जा चुका है।
रेहटी : नगर पंचायत सीएमओ द्वारा उड़ाई जा रही है सीहोर कलेक्टर के आदेश की धज्जियां