नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद देश में एक के बाद एक घोटाले उजागर होने की कड़ी में एक और घोटाला सामने आया है l जहाँ हरियाणा की एक लकड़ी कम्पनी पर ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स को १५५ करोड़ की चपत लगाने का मामला दर्ज किया गया है l
इस मामले को लेकर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है l सीबीआई के अनुसार हरियाणा की लकड़ी कम्पनी ने बैंक बुक में उल्लेख किये बिना फंड ट्रांसफर के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बैंकिंग मैसेज का उपयोग किया है और उसके तहत सिंगापुर स्थित अपनी सहायक कम्पनी की क्रेडिट सीमाओं में फेरबदल कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है l
यह धोखाधड़ी पंजाब नेशनल बैंक में हुई धोखाधड़ी से मेल खाती है l बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने कम्पनी के निदेशकों अशोक मित्तल, निशा मित्तल और बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार रंगा पर मामला दर्ज कर लिया है l