इटारसी : एक महिला ने पथरोटा थाने में शिकायत की है कि उसके पहचान के ही तीन युवकों ने उसे लिफ्ट देकर जंगल में ले जाकर रेप किया है l महिला के अनुसार आरोपी रेप करके उसे बागदेव के जंगल में छोड़कर भाग गए l  

यह है मामला - 

          महिला रविवार को शाम के समय अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी l वह फासिबड़ के पास बस का इंतज़ार कर रही थी l तभी नीमपानी गाँव निवासी रोहित नावडे और मोनू मरकाम बाइक से आये l युवकों ने कहा की हम भी उसी तरफ जा रहे हैं यह कहकर उन्होंने महिला को बाइक पर बैठा लिया l रास्ते में जंगल क्षेत्र में उन्होंने महिला के साथ रेप किया l बाद में महिला ने गाँव के ही एक अन्य युवक जिसका नाम सुनील महरा बताया जा रहा है उससे मदद मांगी तो उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया और बागदेव के जंगल में छोड़कर भाग गया l  

         जानकारी के अनुसार महिला ने इसके पहले अपने ही पति पर रेप का मामला दर्ज कराया था l वर्तमान में महिला अभी किसी दुसरे व्यक्ति के साथ रह रही है l पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है l