बैतूल : कहते है कामयाबी जात -पात नही देखती वह केवल मेहनत देखती है। इन्ही पंक्तियों को साकार किया है आठनेर से 16 कीमी दूर प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम शिरडी निवासी निकीता खातरकर ने। निकीता ने कक्षा दसवीं में 500 में से 480 अंक लेकर जिले की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है। निकीता की माता दुर्गा और पिता रामदास खातरकर पेशे से मजदूर है। जिन्होंने खेतों और अन्य जगहों पर मजदूरी कर निकीता को सरकारी स्कूल में शिक्षा दिलवाई।
आज निकीता के माता पिता की मेहनत का पसीना रंग लाया और निकीता ने अपने परिवार को समाज मे सम्मानजनक स्थान दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। निकीता ने शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की इच्छा जताई है। आज जैसे ही रिजल्ट आया और निकीता का नाम जिले के टॉप 3 में आया वैसे ही इष्ट मित्र और रिश्तेदारों ने बधाई और शुभकामना देना शुरू कर दिया।इसी तरह के मजदूर और मुफलिसी में जीवन जिकर सफलता का मुकाम पाने वालों के लिए किसी शायर ने क्या खूब लिखा है l
जीत के लिए जुनून चाहिए -
आत्मविश्वास रगों में खूब चाहिए, ये आंसमा भी आएगा जमी पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए