बैतूल:-मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड ने फ़ारूक़ अहमद को जिला वक़्फ़ बोर्ड का अध्यक्ष और यूसुफ पटेल को सचिव नियुक्त किया है। इस कमेटी में मुलताई के मो.जफर पटेल को कोषाध्यक्ष, बैतूल के इरशाद खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।जिला वक़्फ़ बोर्ड में 7 सदस्य भी बनाये गए है जिसमें आमला से अकरम खान,बैतूल ग्रामीण डहरगाव से नूर पाशा खान,बैतूल से जावेद खान,भैसदेही से अमीन काबरा, आठनेर से वसीम खान,प्रभातपट्टन से शेख रहीम दिवान,सारणी पाथाखेड़ा से अनवर हुसैन को शामिल किया गया है।इस नियुक्ति पर कमेटी के सदस्यों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र कपूर और विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल से मिलकर आभार व्यक्त किया।
बैतूल : फ़ारूक़ अहमद बने जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष