भोपाल : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आदर्श प्रजापति समाज द्वारा पोलिटेक्निक चौराहा गाँधी भवन भोपाल में 13 मई दिन रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है l आदर्श प्रजापति समाज के अध्यक्ष ठाकुरदास प्रजापति एवं महामंत्री गोपाल प्रसाद सिगोरिया के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा रहेंगे l 

           इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक संजर, वित्त मंत्री जयंत मलैया, खनिज मंत्री राजेश शुक्ला, मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विस्वास सारंग, सुरेन्द्र पटवा, विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, रामेश्वर शर्मा, निशंक जैन, आर.डी.प्रजापति, महापौर आलोक शर्मा, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान एवं बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहेंगे l