जम्मू-कश्मीर : पुलवामा जिले के बारपोरा गांव में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है l मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की खबर है l भारी पत्थरबाजी का लाभ उठाकर आतंकी वहां से भागने में कामयाब हो गए l
ऑपरेशन ऑलआउट के जरिए कश्मीर घाटी को आतंकवाद मुक्त करने के मिशन पर निकली भारतीय सेना इस साल अब तक 67 आतंकवादियों का सफाया कर चुकी है l वहीं पिछले साल सेना ने 208 आतंकवादियों को ठिकाने लगाया था l