नई दिल्ली : एसीबी ने PWD घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है l जो आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है l दरअसल एसीबी द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति केजरीवाल के साढू का बेटा बताया जा रहा है l 

               दरअसल, एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पिछले साल जून माह में लोक निर्माण विभाग (PWD) में घोटाले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की थी. इनमें से एक एफआईआर में केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र बंसल की कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन्स का भी नाम है l  केजरीवाल के साढू सुरेंद्र बंसल पर PWD में फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे, लेकिन बीते साल ही उनकी मौत हो गई थी l 

               बता दें कि इस कथित घोटाले में आरोप है कि सुरेंद्र बंसल की कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन्स ने सड़क और सीवर के ठेकों में अनियमितताएं की l  कंपनी ने फ़र्ज़ी बिल लगाकर सरकार को लगभग 10 करोड़ का चूना लगाया l  इस सिलसिले में 24 मई को एसीबी ने 10 करोड़ रुपये के पीडब्ल्यूडी घोटाले में सुरेंद्र कुमार बंसल के निवास पर छापा मारा था l जानकारी के अनुसार यह छापेमारी बंसल के निवास व एजेंसी की जांच के दायरे में आए प्रमोटरों के दो अन्य कार्यालयों पर की गई l  छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं ने कई दस्तावेज जब्त किए थे l