दानीकुण्डी : मरवाही ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र व कई मूल सुविधाओं से दूर स्कूलों के बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा । भर्रीडाँड़ हायर सेकंडरी स्कूल के मनोज उइके ने 12वीं कक्षा विज्ञान संकाय में 90%,अंकुश यादव 10 कक्षा में 82.6% सेमरदर्री हायर सेकेंडरी स्कूल से 10 कक्षा से विश्वजीत सरकार ने 87.5%,हरीशचंद्र मास्को ने 82%,ज्योति प्रजापति ने 80% एवं12वीं कक्षा में चंद्रप्रकाश खुशरो ने वाणिज्य संकाय से 63%,रोशनी पाव कला संकाय ने 62% कुमारी तिलकेश ने 60% व बंशीताल हायर सेकंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा से भीमसेन पोर्ते ने 74%,वर्ष शांडिल्य ने 66% अंक अर्जित कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया।
अब जब दूरगामी वनांचल स्कूलों जहाँ किसी भी प्रकार की कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है और यहाँ के आदिवासी बच्चे इतना अच्छा परिणाम दे सकते है तो अंदाजा लगाये कि अगर सरकार इस और थोडा भी ध्यान देकर स्कूलों और वहां की मूलभूत सुविधाओं की तरफ नजरे इनायत करे तो परिणाम और भी बेहतर हो सकते हैं l