रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कालेज स्टूडेंट के लिए चलाई जा रही सूचना क्रांति योजना के तहत समस्त नियमित विधार्थियों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 मई है l जानकारी के अनुसार कोलेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में अध्ययनरत् सभी नियमित छात्र छात्रायें बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अलावा समस्त स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं से पंजीयन फार्म भरवाया करवाया जा रहा है।
पंजीयन फार्म में आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता क्रमांक का विवरण देना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स अपना पंजीयन फार्म 11 मई तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। बिना पंजीयन के स्मार्ट फोन प्रदाय नहीं किया जायेगा।