रायपुर : माता ,पिता, पत्नी और साली समेत ७ लोगों की हत्या करने वाला हत्यारा दुर्ग कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी सहित फरार हो गया है l जानकारी के अनुसार हत्यारे अरुण चंद्राकर को रायपुर जेल से पेशी के लिए दुर्ग कोर्ट में लाया गया था उसी दौरान वह चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है l 

          दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच फरार आरोपी की तलाश में जुटी है हालाँकि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है l अरुण चंद्राकर पर ७ लोगों की हत्या का आरोप है और उसे इसके लिए उम्रकैद की सजा दी गई है l 

          दरअसल जनवरी 2012 में कुकुरबेड़ा से एक बच्ची की गुमशुदगी की जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अरुण चंद्राकर को गिरफ्तार किया था और उसी की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से दफनाए गए शवों के कंकाल जब्त किए थे। तीन हत्याओं का आरोप साबित होने पर कोर्ट ने आरोपी अरुण को पत्नी लीली चंद्राकर, साली पुष्पाद देवांगन और मकान मालिक बहादुर सिंह की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।