होशंगाबाद : हितग्राहियों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने के लिए होशंगाबाद जिले में विकासखंड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन आयोजित किये जाएगें। इस कड़ी में आज केसला में खण्ड स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए आवेदन तैयार किए जाएगें एवं क्षेत्र में उद्यम स्थापना की संभावनाओं पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा अवगत कराया जाएगा।
इस कड़ी में 11 मई को पिपरिया में, 15 मई को सिवनीमालवा में, 16 मई को होशंगाबाद में तथा 17 मई को सोहागपुर में खण्डस्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यपार एवं उद्योग केन्द्र श्री के के रघुवंशी ने अपना व्यवसाय एवं उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवाओं से सम्मेलन में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।