राजगढ़ तलेन विगत दिनों राजगढ़ के पास हुई घटना के बाद परिवहन और गृह मंत्रालय ने एक आदेष जारी कर पूरे जिलें में पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का आदेष पुलिस मुख्यालय ने दिया है। इस अभियान में 15 दिन तक बिना परमिट की बसों पर विषेष ध्यान रहेगा। मंगलवार को नगर के इकलेरा चैराहे पर चेकिंग अभियान ष्षुरू किया। इस कार्यवाही से बस आॅपरेटरों में हड़कम्प मच गया। तथा चेकिंग के दौरान 11 बसों से 15 हजार का चालान, 5 बाईकेां से 1750 रू. वसूले गए। तथा इस चेकिंग के दौरान कुलदीप बस को टेक्स बाकी होने पर थाने में जब्त कर खड़ी कराई गई। इनका कहना है - ‘‘आदेष का पालन किया जा रहा है। नगर में यात्री व अन्य वाहनों की आदेषानुसार चेकिंग की जा रही है।‘‘ यू.एस. मुकाती थाना प्रभारी तलेन ‘‘15 दिनों तक चलेगी वाहनों की जाॅच की कार्यवाही। गृह मंत्रालय के आदेषानुसार संयुक्त रूप से अवैध वाहनों को पकड़ने के लिए 15 दिनों तक विषेष अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान वाहनों को जब्त करने व चालानी की कार्यवाही की जायेगी। ‘‘ के.पी. अग्निहोत्री आर.टी.ओ. राजगढ़
पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चली बसों की चेकिंग से बस आॅपरेटरों में मचा हड़कम्प। ग्यारह बसों व पाॅच बाईकों से वसूले सोलह हजार सात सौ पचास रूपये, पन्द्रह दिनों तक चलाया जाऐगा अभियान