इटारसी : खबर आ रही है कि इटारसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आग लग गई है और वहां अफरा तफरी का माहौल है l जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस फ़ूड के पास यह आग लगी है l आग ने पूरे प्लेटफार्म को अपनी चपेट में ले लिया है l दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी है l आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं l हालाँकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है l