होशंगाबाद : मंगलवार का दिनकलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के लिए निर्धारित है l हर बार की तरह आज भी जनसुनवाई में आवेदकों की भारी भीड़ अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची थी l परन्तु निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व ही कलेक्टर कार्यालय की जन सुनवाई ख़त्म हो गई जिससे बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों को निराशा झेलना पड़ी और अपने घरों को लौटना पड़ा l 

                जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के अनुसार उनका नंबर आने के पहले ही जनसुनवाई ख़त्म कर दी गई जबकि अभी आधा घंटा बाकी था l जनसुनवाई कर रहे अधिकारी समय से आधा घंटा पहले ही अपनी सीट से उठ गए और जनसुनवाई ख़त्म कर दी l जिसके कारण कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा है l म.प्र. सरकार की योजना जनसुनवाई का आलम यही रहा तो लोगों की सुनवाई कहाँ होगी l