होशंगाबाद : खबर आ रही है कि नगर के एसपीएम गेट नंबर एक के पास स्थित केसरिया मैरिज गार्डन में एक विवाह समारोह के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी है l मृतक का नाम जितेन्द्र चौधरी आत्मज चम्पालाल चौधरी उम्र २७ वर्ष बताई जा रही है l 

              जानकारी के अनुसार केसरिया मैरिज गार्डन में रसूलिया निवासी बरखने परिवार की शादी थी l करीब १०:३० बजे बरात लगी थी और मृतक जितेन्द्र बरात में शामिल होने आया था l गार्डन में लोग भोजन कर रहे थे तभी जितेन्द्र चौधरी पर तीन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार किया l जितेन्द्र के पेट और सीने में चोट लगी जिससे वह वहीँ गिर गया l जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे l जितेन्द्र टिमरनी का रहने वाला बताया जा रहा है l 

              गंभीर घायल जितेन्द्र को लोगों ने नर्मदा असपताल में भर्ती किया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई l दुसरे दिन सुबह पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया l पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है l जितेन्द्र चप्लासर खदान पर रेत रायल्टी का काम करता था l