इटारसी - नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ सुभाष जैन को मृत व्यक्ति सहित ७ लोगों के फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने और एक अविवाहित युवक की नसबंदी करने के मम्मले में सस्पेंड कर दिया गया है l डॉ सुभाष जैन पर भ्रष्टाचार और वरिष्ठ अफसरों के आदेश की अवहेलना का भी आरोप है l जानकारी के अनुसार डॉ सुभाष जैन अपने घर में नियम विरुद्ध क्लिनिक भी संचालित कर रहा था l 

          इन आरोपों के चलते कमिश्नर उमाकांत उमराव के निर्देश पर उपायुक्त मनोज मालवीय ने डॉक्टर सुभाष जैन का निलंबन आदेश जारी किया l डॉ सुभाष जैन को निलंबित कर बैतूल जिले के भैसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है l करीब 3 माह चली इस जाँच के बाद यह फैसला लिया गया है l