बैतूल - जहां बीजेपी सरकार मोक्षधाम जैसी महत्त्वकांक्षी योजनाओं को लाकर लाखों रुपए खर्च करके ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए मोक्ष धाम जैसे निर्माणों का कार्य करा कर लाभ देने का प्रयास कर रही हैं वही शासन की योजनाओं का पलीता लगाने में गांव के सरपंच सचिव कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे है l

        ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत भैंसदेही के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पारडी का सामने आया है जहां के सरपंच सचिव की लापरवाही और कारगुजारी ऐसी है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद निर्माण तो हो गए मगर मोक्ष धाम की हालत यह है कि उसका ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए उपयोग करा भी नहीं था कि सरपंच सचिव कि लापरवाही का फायदा गांव के ही लोगों ने कोठा समझकर अपने पशु बांधकर उसका उपयोग करना चालू कर दिया l

       मुक्तिधाम में पशु बांधे जा रहे हैं जिससे कई प्रकार की टूट-फूट हो सकती है l मोक्ष धाम में ऐसा करना लोगों की आपत्ती और विरोध का कारण बन सकता है ऐसे में सवाल उठता है कि किसी के घर में कोई अनहोनी घटना घट जाती है और मोक्ष धाम में दाह संस्कार करने के लिए शव को ले जाकर विवाद की स्थिति ‌उत्पन्न होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और कोई बड़ी घटना हिंसक रूप ले सकती है l 

इनका कहना है - मुझे इस की जानकारी नहीं है और मुझे आपने बताया मैं जाकर उसे हटवाने की कोशिश करता हूं 

नारायण येवले सचिव ग्रां‌पं पारडी