बैतूल : हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज के आराध्य वंशज भगवान सहस्त्रबाहू की कर्मभूमि महेश्वर को कलचुरीधाम घोषित करने का आगाज आगामी 19 मई को बैतूल से होगा। हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज संगठन बैतूल के तत्वावधान में 19 मई को लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित विशाल सम्मेलन में देश भर से आने वाले प्रमुख स्वजातीय बंधु इस पर चर्चा कर प्रदेश सरकार से उक्त मांग करेंगे। समारोह में समाज के डिजीटल एप का शुभारंभ भी किया जाएगा साथ ही सामाजिक पत्रिका नाउ इज चैंज का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी कलार समाज के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय और युवा संगठन अध्यक्ष मनोज आर्य द्वारा शनिवार को होटल जायका में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज बैतूल द्वारा 19 मई को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने होटल जायका मेें पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारवार्ता में समाज के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय, युवा संगठन जिला अध्यक्ष मनोज आर्य के साथ ही मनमोहन मालवीय, नवनीत मालवीय, संजू आंवलेकर, जित्तू पटेल, अमित चौधरी, निर्देश मदरेले, विजय मालवीय, मिलिंद आर्य ने इस भव्य आयोजन को विस्तृत जानकारी दी।
देश भर से आएंगे सामाजिक बंधु -
समाज के जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय ने बताया कि समारोह में विशेष मुख्य अतिथि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी नारायण सामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल होंगे। मुख्य अतिथि सहस्त्रबाहू कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी भोपाल, भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा मधुरैई तमिलनाडू डॉ. एन सुब्रमण्यम, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबह महाराष्ट्र लालचंद्र गुप्ता, संयोजक राष्ट्रीय कलचुरी एकता अर्चना जायसवाल, भारतीय महिला कलचुरी सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन राय, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके राय, बसंत साव नागपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईका नई दिल्ली कमलेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव आइका किशोर भगत, प्रदीप जायसवाल बडोदरा, गोविंदराय छिंदवाड़ा, लखनादौन विधायक, मुनमुन राय, सिहोर विधायक सुरेश राय, मुड़वारा कटनी विधायक संदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल नागपुर, नपा अध्यक्ष बैतूल अलकेश आर्य, महिला आयोग पूर्व सदस्य राजो मालवीय, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजा शिवहरे, रवि किशोर जायसवाल इटारसी, कलचुरी सेना अध्यक्ष कौशल राय और आरसी सरकार भोपाल सुश्री किरण चौकसे मौजूद रहेंगे।
कलचुरीधाम घोषित करने होगा आगाज -
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 18 मई को शाम 5 से 8 तक राष्ट्रीय परिचर्चा आयोजित की गई है जिसमें एकीकरण और सशक्तिकरण के साथ ही भगवान सहस्त्रबाहू की कर्मस्थली महेश्वर को कलचुरीधाम घोषित करने सहित अन्य मुद्दों पर परिचर्चा होगी। परिचर्चा में समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ ही प्रदेश और जिले के सामाजिक बुद्धिजीवियों द्वारा चर्चा की जाएगी।
डिजीटल एप का होगा शुभारंभ -
युवा संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि समारोह में हैहय कलचुरी कलार समाज के डिजीटल एप का शुभारंभ किया जाएगा। इस एप में एक क्लिक पर जिले के किसी भी क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक बंधु कीविस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
एप बनाने के प्रभारी विजय मालवीय ने बताया कि इस एप में समाज के सभी लोगों की विस्तृत जानकारी होने के साथ ही विवाह योग्य, युवक-युवतियों की जानकारी, समाज के बेरोजगार युवक-युवतियों की जानकारी, समाज के व्यवसायियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जानकारी समाज के सभी लोगों की विस्तृत जानकारी होने के साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी, समाज के बेरोजगार युवक-युवतियों की जानकारी, समाज के व्यावसायियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही सामाजिक पत्रिका नाउ इज चैंज का भी विमोचन किया जाएगा।
साथ ही सामाकि एकता की राष्ट्रीय पहल राष्ट्रीय युवा नीति, प्रत्येक जिले में समाज का सहकारी बैंक, स्वजातीय योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वजातीय संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध करवाने, स्वजातीय कृषकों के लिए अनाज बैंक शुरू किए जाने, राजनैतिक क्षेत्र में अधिक हिस्सेदारी मिलने, समाज के प्रशासनिक, खेल, राजनैतिक क्षेत्र सहित अन्य पारंगत प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी।