सारणी -  उघोग बचाओ नगर बचाओ संघर्ष समिति दारा क्षेत्र में कोयला खदाने खुलवाने एवं 660 मेगावाट की इकाई लगवाने की मांग को लेकर जय स्तंभ चौक सारनी में दि 1 मई से भूख हड़ताल की जा रही है l हालाँकि भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सब दिखावा है और जनता को गुमराह करने की बात कही है l साथ ही साथ भाजपा के विधायक सासंद मुख्यमंत्री ने उधोग को लगाने खोलने की बात कही है साथ ही इस आंदोलन में भाजपा के लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया और कहा जा रहा है भाजपा विरोधी लोग हड़ताल पर बैठे हैं जिनका कोई भी अस्तित्व नहीं है l 

         उपरोक्त कथन पर मोदी कृष्ण संयोजक राकेश महाले ने कहा कि संघर्ष समिति बगैर किसी भेदभाव के आन्दोलन पर है व सभी का सहयोग लिया जा रहा है l बिना किसी भेदभाव के व सभी का सहयोग लिया जा रहा है किसी भी राजनैतिक दल को आमंत्रित नहीं किया गया l हर दल व व्यक्ति स्वप्रेरित होकर इस इस आंदोलन में सम्मिलित हो रहे हैं क्योंकि जनहित का यह मामला है l

        उन्होंने कहा कि सभी इस आंदोलन से स्वप्रेरित सहभागी बने l सामाजिक संघटनो को भाजपा से अपना अस्तित्व बताने के लिए प्रमाण पत्र कि आवश्यक नहीं है l अगर भाजपा के नेता इतने ही उधोग व रोजगार के प्रति संवेदनशील होते तो कोल माइंस कि 3 खदान और सारनी में की दो इकाइयां लग चुकी होती और नगर पालिका क्षेत्र व आसपास के गामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा चुके होते l सत्ताधारी नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है यह नेता जन हितैशी नहीं हो सकते, भाजपा नेताओं का वक्तव्य दुखद है और अपने आप में विरोधाभासी और जनता को बरगलाने वाला है, संघर्ष समिति निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रही है सभी जागरूक जनता का सहयोग आवश्यक है l 

       आज आंदोलन के चौथे दिन कम्युनिस्ट पार्टी की वार्ड नंबर 29 के पार्षद कामरेड संतोष देशमुख कामरेड, रंगलाल वाईकर, कामरेड युगल मालवीय, कामरेड पंकज मोदी, कामरेड राजेंद्र सिंह, सुबह नौ बजे भुख हड़ताल में शामिल हुए l आंदोलन स्थल पर मो इलियास, विनोद जगताप, अजय सोनी, विशाल फोफसे, भगवान जावरे, गंगाधर चडोकर, एस के उपरित, बब्लु नरे सुरेश जावलकर, सपन कामला, संदीप तायडे, सिराज खान, एन आर मेहरा, रामकिशोर बेहरे ,सुनील धुर्वे, भैया लाल, मुन्ना पचोरीया, शभु विश्वकर्मा, बालि यादव, तपन मंडल, अरविंद मंडल, प्रितम भुमरकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जागरूक धरना स्थल पर उपस्थित होकर आंदोलन को बल दे रहे हैं l