इटारसी - बीती रात इटारसी के खेड़ा क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर धावा बोला है l जानकारी के अनुसार चोरों ने एक शोरूम सहित चार दुकानों का ताला तोडा है और बैखौफ होकर चोरी की है l घटना नेशनल हाईवे ६९ की है जहाँ से रात में भी सैकड़ों वाहन गुजरते है उसके बाद भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है l 

           जानकारी के अनुसार चोर इतनी फुर्सत में थे कि उन्होंने दूकान में रखी लस्सी और कोल्ड ड्रिंक्स का भी स्वाद लिया और हाथ साफ़ करके चले गए l आये दिन चोरी की घटनाएँ बढती जा रही है जिसके कारण पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं l घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मुयायना किया है और डॉग स्काड लाने का आश्वासन देकर रवाना हुई है l